Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह की टीम ने बताई पूरी बात

INT News25 October 2026 at 09:34 pm

उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर हुए विवाद पर अब नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबीक मीका सिंह (Mika Singh) की टीम ने बताया है कि राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है. टीम ने उम्मीद जताई है कि अब इस मामले को पीछे छोड़कर सभी आगे बढ़ेंगे.

दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री

आपको बता दें कि मीडिया के अनुसार मीका सिंह की टीम ने अपने बयान में कहा कि दलेर मेहंदी संगीत की दुनिया के सीनियर कलाकार हैं और उन्होंने इस क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है. ऐसे कलाकारों को सम्मान मिलना चाहिए. टीम ने कहा कि हर कलाकार की इज्जत और सम्मान का ध्यान रखना जरूरी है. साथ ही उम्मीद जताई कि अब यह मामला खत्म होगा और सभी आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे.

ऐसे में इससे पहले मीका सिंह ने भी अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी का समर्थन किया था. उन्होंने बताया था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंत्री की ओर से माफी मांगी है. मीका ने मुख्यमंत्री के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत विनम्रता से बात की. मीका के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया है.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद उत्तराखंड में नवरात्रि के दौरान आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के समय शुरू हुआ था. आरोप है कि कार्यक्रम के बीच मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी के शराब के नशे में होने और गाने पर सिर्फ होंठ हिलाने यानी लिप-सिंक करने की बात कही थी. इसके बाद मामला चर्चा में आ गया.

मीका सिंह ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए अपने भाई का समर्थन किया था. उन्होंने कलाकारों के सम्मान की बात कही थी. अब मंत्री की ओर से माफी की जानकारी सामने आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह विवाद आगे नहीं बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: उदिति सिंह से ब्रेकअप पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर बोले- 'शादी करना चाहता था, लेकिन...'