national · पश्चिम बंगाल
बंगाल में नए शिक्षकों को चुनाव लड़ने से रोकने के फैसले का सीपीएम ने किया विरोध, कानूनी तौर पर देगी चुनौती
INT News29 October 2026 at 01:47 pm

कोलकाता, 29 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल में नए भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक के फैसले का सीपीएम ने विरोध किया है। विपक्षी पार्टी राज्य सरकार के इस फैसले को कानूनी तौर पर चुनौती देगी।