Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीमच में आबकारी टीम ने 6 शराब भट्ठियां तोड़ी:जंगल और नालों के पास छापा, 475 किलो महुआ लाहन और 18 लीटर कच्ची शराब जब्त

INT News11 November 2026 at 06:36 pm

नीमच जिले में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार तड़के अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा मारा। टीम ने 6 चालू भट्ठियां तोड़ीं और 475 किलो महुआ लाहन व 18 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपए बताई गई है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने नीमच पूर्व वृत्त के किशनपुरिया, कानाखेड़ा, जैतपुरा और पालसोड़ा गांवों के साथ नीमच पश्चिम वृत्त के अरनिया बोराना में छापा मारा। आबकारी पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले मौके से भाग गए। टीम ने जंगल, झाड़ियों और नदी-नालों के पास तलाशी ली। वहां जमीन में गाड़कर और झाड़ियों में छिपाकर रखा महुआ लाहन और कच्ची शराब मिली। आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 4 मामले दर्ज कर जांच शुरू की है। जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. डांगी ने कहा कि जिले में अवैध शराब बनाने, रखने और बेचने के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। छापेमारी दल में आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, पंकज राठौड़ और दीपक आंजना शामिल थे। इनके साथ मुख्य आरक्षक गोपाल शर्मा और आरक्षक विष्णु यादव, विलास डगिया, महेश गेहलोत और मधुमिता मालवीय भी थे।