world
पाकिस्तान पासपोर्ट घोटाले ने सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार की खोली पोल: रिपोर्ट
INT News5 September 2026 at 09:33 pm

इस्लामाबाद, 5 सितंबर। पाकिस्तान में पासपोर्ट घोटाले ने देश की व्यवस्था की तीन बड़ी समस्याओं को उजागर कर दिया है। इनमें अफगानिस्तान के साथ बिगड़ते रिश्ते, राजनीतिक रूप से प्रभावित और भ्रष्ट नागरिक संस्थान, तथा हर समस्या का दोष बाहरी लोगों पर डालने की पुरानी प्रवृत्ति शामिल है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।