Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

संगरूर में जमीन विवाद में मारकर की हत्या:पुरानी रंजिश के चलते लाइसेंसी राइफल से मारी गोली, लहरा थाने में किया आत्मसमर्पण

INT News6 September 2026 at 11:57 am

संगरूर जिले के लहरा थाने के तहत दशमेश नगर कोठे दसका में जमीन के झगड़े को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी बूटा सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल से प्रकाश सिंह पर गोली चलाई, घटना के बाद आरोपी ने लहरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते की हत्या मृतक की पहचान मानसा जिले के बहादुरपुर निवासी प्रकाश सिंह पुत्र नेक सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद को लेकर प्रकाश सिंह और बूटा सिंह के बीच पुरानी रंजिश थी।लेहरा पुलिस स्टेशन के SHO जसकरण सिंह ने बताया कि इसी पुरानी रंजिश के चलते बूटा सिंह ने प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बूटा सिंह खुद लेहरा पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।