Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी; VIDEO:परिजन अस्पताल गए थे, एक हफ्ते में तीसरी वारदात; चीता पार्टी-बीट प्रभारी निलंबित

INT News6 September 2026 at 11:47 am

रतलाम शहर में शनिवार रात एक बार फिर चोरों ने लेनॉर्ड सिटी में एक मकान के ताले तोड़े। परिवार के मुखिया को रात में अटैक आने पर परिजन हॉस्पिटल लेकर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला देख चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पांच दिन पहले भी इसी कॉलोनी में चोरों ने रहवासियों के जागने पर मकानों पर पत्थर फेंके थे। लेनॉर्ड सिटी शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पिछले एक सप्ताह में इसी थाना क्षेत्रों में चोर दो बार पत्थरबाजी कर एक सूने मकान का ताला तोड़ चुके हैं। शनिवार रात फिर से तीसरी घटना हो गई। मरीज को लेकर परिजन अस्पताल गए थे

कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारी रंजन श्रीवास्तव को शनिवार रात करीब एक बजे अटैक आया था। परिजन उन्हें लेकर हॉस्पिटल लेकर गए। कुछ ही देर बाद चोरों ने इनके घर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब पड़ोसी उठे तो घर का ताला टूटा दिखा। फिर उन्हें सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में क्या चोरी हुआ है, अभी इसकी जानकारी नहीं लग पाई। इधर, रात करीब 2 बजे कॉलोनी में घूमते हुए तीन चोर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। बदमाश मुहं पर कपड़ा बांधे हुए हैं, नंगे पैर हैं, एक हाथ में चप्पल पकड़ रखे हैं। दूसरे हाथ में पत्थर दिख रहे हैं। बदमाश बैखोफ होकर घूमते दिख रहे हैं। रेलवे कर्मचारी के परिजन फिलहाल घर पहुंचे। चोरी की सूचना पर सुबह पुलिस भी पहुंची है। अपने स्तर से जांच की। ललकारने पर की थी पत्थरबाजी

चोरों ने इसी कॉलोनी में 1-2 सितंबर की रात भी चोरी की कोशिश की थी। लेकिन रहवासियों के जागने पर शोर मचाया तो पत्थरबाजी कर भाग गए थे। उस समय तुरंत पुलिस को सूचना मिलने पर कॉलोनी में सर्चिंग की। तब तीन बदमाशों में से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जो कि झाबुआ का निकला था। लेकिन अभी तक पुलिस पकड़ाएं चोर से ज्यादा उगल नहीं पाई और नहीं किसी अन्य बदमाश को पकड़ पाई। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी में गुरुवार रात को बदमाशों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ घर में घुसे थे। लेकिन रहवासियों के जागने व शोर मचाने पर यहां पर भी चोर पत्थर बाजी करते हुए भाग गए थे। एक ही थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में तीन बार चोरों के बैखोफ घूमते हुए दशहत मचाने पर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चीता व बीट प्रभारी निलंबित

5 दिन पूर्व भी इसी कॉलोनी में एक बदमाश झाबुआ का पकड़ाया था। उसने थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 5 चोरी करना कबूल की है। लेकिन पुलिस अभी इसके अन्य साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस के अनुसार, इसी गैंग के 25 लोग शहर में आए हुए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। बदमाशों के पास मोबाइल भी नहीं हैं। एक ही थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में चोरों ने तीन से चार मकानों को निशाना बनाने पर लापरवाही मानते हुए एसपी अमित कुमार ने रविवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र के संबंधित चीता पार्टी व बीट प्रभारी को निलंबित कर दिया है।