समाचार · मध्य प्रदेश
देवास में गोगा नवमी की धूम:जाहरवीर गोगादेव का भव्य चल समारोह, झांकियों पर उमड़े श्रद्धालु
देवास में गोगा नवमी के अवसर पर शनिवार रात लोक आराध्य जाहरवीर गोगादेव महाराज का भव्य चल समारोह निकाला गया। क्षत्रिय चौहान परिवार में जन्मे गोगादेव महाराज के चल समारोह में कई निशान और आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। समारोह को लेकर श्रद्धालुओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरु गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुआ समारोह चल समारोह अध्यक्ष रवि सांगते ने बताया कि आयोजन वाल्मीकि समाज छोटी पाती देवास की ओर से किया गया। शनिवार रात उज्जैन रोड स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर से चल समारोह की शुरुआत हुई। यहां से यह एमजी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। माता बाछल की गोद में बाल गोगादेव की झांकी खास चल समारोह में कई आकर्षक झांकियां शामिल की गई थीं। इनमें माता बाछल की गोद में बाल स्वरूप में विराजित वीर गोगादेव महाराज का सेहरा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। झांकी में गोगादेव महाराज के बाल स्वरूप को खेलते हुए दिखाया गया। सांवलिया सेठ की झांकी भी रही आकर्षण समारोह में भगवान सांवलिया सेठ की झांकी भी शामिल रही। रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांकियां देखने के लिए जुटे। लोगों ने गोगादेव महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मीठा तालाब पर हुआ समापन चल समारोह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए देर रात मीठा तालाब पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन और धर्मप्रेमी नागरिक शामिल रहे। चल समारोह में माता बाछल की गोद में बाल स्वरूप गोगादेव महाराज की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। देखे तस्वीरें:-