Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खराब सड़क से पुल से गिरी बाइक, वृद्ध की मौत:बालाघाट के अस्पताल में तोड़ा दम, दामाद को भी आई गंभीर चोटें

INT News6 September 2026 at 11:55 am

बालाघाट जिले के ग्रामीण इलाके में खराब सड़क के कारण एक वृद्ध की जान चली गई। किरनापुर थाना क्षेत्र के रट्टापायली निवासी रामदास पिता श्यामलाल पांचे (65) की रविवार को मौत हो गई। रामदास अपने जवाई दिलीप पिता चुन्नीलाल बाहे (50) के साथ शनिवार को हट्टा गए थे। वे खेत की फसल के लिए दवाई लेने गए थे। शाम को घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हट्टा थाना क्षेत्र के बुढ़ी में एक नहर की पुलिया पर सड़क खराब थी। इसी दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर पुलिया से नहर में गिर गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद परिजनों को भी सूचना मिली। पुत्र बंशीलाल पांचे ने बताया कि पिता को गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाने भेज दी गई है। जहां से आगे की जांच की जाएगी।