Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

INT News6 September 2026 at 11:50 am

मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार ने उनके सम्मान के लिए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आधिकारिक संकल्प जारी कर दिया गया है.

दो दिनों तक आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

मंत्रिमंडल सचिवालय के संकल्प के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक का पालन किया जाएगा. इस अवधि में राज्य के उन सभी सरकारी भवनों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा, जहां यह नियमित रूप से फहराया जाता है. इसके साथ ही, शोक की इस अवधि के दौरान राज्य भर में किसी भी प्रकार के आधिकारिक या राजकीय समारोह का आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू ही नहीं, हेमंत सरकार में इससे पहले भी 3 मंत्रियों का हो चुका है निधन; जानें कौन थे वे नेता

सोमवार को रहेगा राजकीय अवकाश, प्रशासनिक आदेश जारी

दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने और उनके सम्मान में राज्य सरकार ने सोमवार 7 सितंबर को झारखंड के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है. विशेष कार्य पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी दिए गए हैं. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को अवकाश संबंधी औपचारिक आदेश जारी करने के लिए कहा गया है, जिसकी प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड उच्च न्यायालय को भी प्रेषित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: ‘आप हमेशा याद आएंगे भैया...’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन