Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कपूरथला-500 ड्रोन ने गुरु रविदास का जीवन दर्शन दिखाया:650वें प्रकाश पर्व पर हाई-टेक प्रस्तुति से संगत मंत्रमुग्ध; रागी जत्थों ने किया निहाल

INT News6 September 2026 at 11:55 am

कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व पर एक खास आयोजन हुआ। इस दौरान आसमान में 500 ड्रोन ने श्री गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन को दिखाया। यह 15 मिनट की हाई-टेक हवाई प्रस्तुति थी। इसमें 500 ड्रोन ने मिलकर गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को दर्शाती रोशन आकृतियां बनाईं। दोआबा क्षेत्र में यह ऐसा चौथा शो था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए। ड्रोन से बनी इन आकृतियों और दृश्य कहानी के जरिए गुरु जी के संदेशों को साकार किया गया। इनमें समानता, भाईचारा, करुणा, सामाजिक न्याय और हर इंसान के सम्मान जैसे शाश्वत संदेश शामिल थे। इस नई तरह की प्रस्तुति ने खासकर नई पीढ़ी को गुरु रविदास जी के विचारों से जुड़ने का मौका दिया। एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी रहे चीफ गेस्ट हलका इंचार्ज एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस प्रस्तुति को श्री गुरु रविदास जी को एक अच्छी श्रद्धांजलि बताया। चंदी ने कहा कि तकनीक का यह नया इस्तेमाल गुरु जी के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने का एक मजबूत जरिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे नए प्रयासों से गुरु रविदास जी का जीवन, दर्शन और शिक्षाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकेंगी। आध्यात्मिक शब्द कीर्तन भी किया रागी जसवीर सिंह जी ने आध्यात्मिक शबद कीर्तन भी किया। उनकी भक्तिमय गायकी ने समारोह में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना दिया। ड्रोन शो को देखने के लिए आए लोगों ने इसकी खूब तारीफ की। वे पूरी प्रस्तुति के दौरान मंत्रमुग्ध रहे, क्योंकि ड्रोन ने गुरु जी के जीवन और दर्शन के दृश्यों से आसमान को रोशन कर दिया था। भव्य ड्रोन शो के PHOTOS