Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भिंड में रातभर रिमझिम बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा:अटेर में सबसे ज्यादा 840MM बारिश, फिर भी जिले का आंकड़ा पिछले साल से 58MM कम

INT News6 September 2026 at 11:43 am

भिंड जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुककर रिमझिम से तेज बारिश हो रही है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक भिंड सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों और खारों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने लगा है। पिछले साल से 57.9 मिमी कम बारिश जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 6 सितंबर तक जिले में 712.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में 770.4 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 57.9 मिमी कम बारिश हुई है। हालांकि, तहसीलवार आंकड़ों में काफी अंतर है। अटेर में सबसे ज्यादा बारिश अटेर तहसील में अब तक जिले में सबसे ज्यादा 840 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल यहां करीब 670 मिमी बारिश हुई थी। यानी इस साल अटेर में करीब 170 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं गोरमी में जिले में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 24 घंटे में कहां कितनी बारिश पिछले 24 घंटे में जिले की अलग-अलग तहसीलों में दर्ज बारिश: जिले की औसत बारिश: करीब 7 मिमी नदी-नालों में बढ़ा पानी, ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी लगातार बारिश का असर नदी-नालों और खारों के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों के आसपास पानी बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का दौर जारी रहा तो निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बारिश के फोटो:-

अगले 24 घंटे भी बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटे में जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। रविवार सुबह से भिंड में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश जारी है।