Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर में सबमर्सिबल पंप चलाते समय युवक को लगा करंट:मौत, नहाने के बाद घर में पानी भरने गया था

INT News6 September 2026 at 11:57 am

छतरपुर के मुडेरी गांव में रविवार सुबह सबमर्सिबल पंप चलाते समय 30 वर्षीय युवक को करंट लग गया। हादसे में महेंद्र साहू पिता कल्लू साहू की मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पानी भरने के लिए पंप चला रहे थे मृतक के साले जगदीश साहू ने बताया कि महेंद्र सुबह नहाने के बाद घर में पानी लेने के लिए सबमर्सिबल पंप चला रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। चिप्स बेचकर परिवार का करते थे गुजारा परिजनों के अनुसार, महेंद्र घर पर चिप्स बनाते थे और गांव-गांव फेरी लगाकर बेचते थे। इसी काम से होने वाली कमाई से वे परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।