Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिला दिव्यांग युवक का शव:कुसमुंडा में शिक्षक के 30 वर्षीय बेटे की मौत, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

INT News14 July 2026 at 02:49 pm

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल शिक्षक के 30 वर्षीय दिव्यांग पुत्र का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला। सूचना मिलते ही सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। यह घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के 4 नंबर कुसमुंडा खदान गेट के पास हुई। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान विकास नगर एमडी कॉलोनी निवासी खगेश उर्फ पिंटू बैरागी (30) के रूप में की। शिक्षक का दिव्यांग पुत्र था मृतक खगेश प्राथमिक स्कूल शिक्षक पुरुषोत्तम बैरागी का पुत्र था। परिजनों के अनुसार वह जन्म से बोलने में असमर्थ और दिव्यांग था। सोमवार (13 जुलाई) सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं, इसलिए आत्महत्या की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।