Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी:मोगा में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी की; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

INT News14 July 2026 at 03:50 pm

सफाई सेवक यूनियन पंजाब और एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर नगर निगम मोगा के म्युनिसिपल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शाम लाल चौक पर एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर सरकार की नीतियों के प्रति रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि सरकार ने कई बार उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। मांगें लंबे समय से सरकार के पास लंबित म्युनिसिपल एम्पलाइज फेडरेशन नगर निगम मोगा के प्रधान जसवीर सिंह गिल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगें लंबे समय से सरकार के पास लंबित हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है, जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। आंदोलन को और तेज किया जाएगा गिल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही लिखित रूप में मांगों को स्वीकार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। यूनियन के अन्य नेताओं ने भी दोहराया कि अब कर्मचारी केवल वादों से संतुष्ट नहीं होंगे और जब तक उनकी मांगें लागू नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे प्रदर्शन के दौरान म्यूनिसिपल इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रधान जसवीर सिंह गिल, महासचिव विक्की बोहत, चेयरमैन सिकंदर गुल्लू, मुख्य सचिव नरोत्तम बोहत, सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ चोबड़, महासचिव विश्वनाथ जोनी, चेयरमैन राजिंदर बोहत, कैशियर अजय पंतमोली और मुख्य सचिव रवि सरवान सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।