Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:रामानुजगंज में रैली निकालकर राज्यपाल-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, वित्तीय अनियमितता पर उठाए सवाल

INT News14 July 2026 at 03:53 pm

रामानुजगंज में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रामानुजगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में रैली लरंगसाय चौक से शुरू होकर चांदनी चौक, गांधी चौक और बस स्टैंड होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता प्रदर्शन में जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। हरिहर यादव ने कही ये बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि श्री राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। यदि मंदिर के चढ़ावे में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती।