national · झारखंड
फिल्म 'रामायण’ के प्रदर्शन पर रोक की मांग पर याचिका दायर, भावनाओं को आहत करने और रावण को महिमामंडित का आरोप
INT News25 November 2026 at 10:12 pm

रांची, 25 नवंबर। फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' के कुछ दृश्यों, संवादों और पात्रों के चित्रण पर आपत्ति जताते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में विवादित हिस्सों को हटाने और फिल्म को महर्षि वाल्मीकि की रामायण के अनुरूप किए जाने तक इसके प्रदर्शन और प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह याचिका अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने दाखिल की है।