national · Goa
गोवा: दिवाली की रात सुनसान बिल्डिंग में ले जाकर 3 साल की मासूम से रेप, दो दिन में 2 मासूम दरिंदगी की शिकार

Goa Rape Case: गोवा में तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने बुधवार को कर्नाटक निवासी एक व्यक्ति को गिरप्तार किया है. घटना उत्तरी गोवा के मापुसा शहर की है. आरोपी की पहचान कर्नाटक के धारवाड़ जिले के निवासी पुंडलिक गुडगे के रूप में हुई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार आरोपी पणजी में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरप्तार किया गया.
टैक्सी स्टैंड के पास रोती मिली थी बच्ची
रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार शाम की है. पीड़िता गुब्बारे बेचने वाले की बेटी है. वह पणजी से करीब 9 किलोमीटर दूर मापुसा में टैक्सी स्टैंड के पास स्थित इमारत के बाहर रोती हुई मिली थी. आरोप है कि एक अचजान व्यक्ति उसे सुमसान इमारत में ले गया और उसके साथ रेप किया. बच्ची को गंभीर हालत में पहले मापुसा जिला अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे बम्बोलिम स्तित गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पणजी में छिपा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मापुसा के पुलिस निरीक्षक अनंत गांवकर ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान पुंडलिक गुडगे के रूप में हुई. पुलिस ने उसे पणजी से गिरफ्तार किया. घटना दिवाली की रात हुई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी. मामले में आ गे की जांच जारी है.
4 साल की मासूम से दरिंदगी का है दूसरा मामला
गोवा में बच्चियों से दुष्कर्म की दूसरी घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना तालुका के श्रीस्थल गांव से सामने आई है. यहां मंगलवार की देर रात 4 साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी करीब 20 वर्षीय युवक को गिरप्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना से दो दिन पहले ही गोवा आया था और एक लोकल बेकरी शॉप पर काम कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
ये भी पढ़ें: स्वर्ण मंदिर में सेना भेजना इंदिरा गांधी की गलती थी- सोनिया की किताब और ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बोले पूर्व RAW चीफ
ये भी पढ़ें: कायरता की सजा: जंग से भागे 66 सैनिकों को एक साथ मिली सजा-ए-मौत