national · दिल्ली
सशस्त्र बलों के वीरता पुरस्कार विजेताओं को सौगात, अब सभी ट्रेनों में नि:शुल्क यात्रा
INT News25 November 2026 at 10:10 pm

नई दिल्ली, 25 नवंबर। देश की रक्षा में असाधारण साहस और वीरता दिखाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को अब और अधिक ट्रेनों में यात्रा की सुविधा मिलेगी। ‘चक्र’ श्रृंखला के वीरता पुरस्कार विजेता जवान वंदे भारत सहित देश की सभी ट्रेनों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद इस सुविधा का विस्तार किया है।