national
Video : राहुल गांधी पर महिला पत्रकार का आरोप, 'बांह खींचकर पीछे धकेला, बॉडीगार्ड के धक्के से गिरीं 3 माह की गर्भवती पत्रकार'

Watch Video : 12 अक्टूबर को 'इंडिया' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान विपक्ष के लगभग सभी शीर्ष नेताओं समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान भीड़ में मची अफरातफरी के बीच एक महिला पत्रकार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है.
'बॉडीगार्ड ने धक्का दिया और सीढ़ियों पर गिर गई'
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला पत्रकार ने आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियों पर राहुल गांधी से बातचीत करने की कोशिश कर रही थीं. भीड़ अधिक होने के कारण वह आगे बढ़ रही थीं, तभी कथित तौर पर राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेला और सुरक्षाकर्मियों के धक्के से वह सीढ़ियों पर गिर गईं. इसके बाद भीड़ में कई लोग उनके ऊपर गिर पड़े, जिससे वह दब गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं.
BJP प्रवक्ता का आरोप
दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया (X) पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है. इसके अनुसार घायल महिला पत्रकार तीन माह की गर्भवती बताई जा रही हैं. जिनकी पहचान ऋचा पराशर के रूप में की गई है. प्रदीप भंडारी ने महिला पत्रकार का वीडियो X पर साझा किया है.
X पर प्रदीप भंडारी ने कहा-
विरोध प्रदर्शन कवर करने के दौरान 3 महीने की गर्भवती महिला पत्रकार ऋचा पाराशर के साथ राहुल गांधी द्वारा मारपीट की गई!
महिला पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अपनी आपबीती (खौफनाक मंजर) बयां कर रही हैं!
हर किसी को यह खौफनाक दास्तान सुननी चाहिए ताकि पता चल सके कि राहुल गांधी कितने बड़े गुंडे हैं और उनका 'पितृसत्ता को खत्म करो' (Smash The Patriarchy) का नारा कितना खोखला है!
ये भी पढ़ें: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, जंतर-मंतर का गेट फांदकर घुसे थे अंदर