Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Cyclone Arnab: ओडिशा में 30,000 लोगों का रेस्क्यू, मलकानगिरी पर सबसे ज्यादा खतरा, 16 जिलों में स्कूल बंद

INT News28 October 2026 at 01:48 pm

ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी के मुताबिक, चक्रवात से राज्य के दक्षिणी हिस्सों के सभी जिले प्रभावित हो सकते हैं. गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर में निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

सरकार ने 2,037 चक्रवात राहत केंद्र तैयार रखे हैं. यहां भोजन, पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. कालाहांडी, कंधमाल और नुआपाड़ा जिला प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है.

PTI का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट देखें-

16 जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा के 30 में से 16 जिलों में बुधवार को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं. कुछ दक्षिणी जिलों से पेड़ उखड़ने की खबरें मिली हैं. हालांकि, मंत्री के अनुसार अब तक बड़े नुकसान या किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का कहर: टूटकर गिरे बिजली के तार, करंट लगने से महिला समेत दो की मौत

आंध्र प्रदेश के तट से आगे बढ़ा चक्रवात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात अर्नब ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश-यानम तट को पार किया. इसके बाद इसकी तीव्रता कुछ कम हुई. मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई है.