national · उत्तर प्रदेश
यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार, डेटा सुरक्षा और साइबर हमलों से बचाव पर हुआ मंथन
INT News25 November 2026 at 10:11 pm

लखनऊ, 25 नवंबर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग और तेजी से बदलती डिजिटल तकनीक के दौर में साइबर सुरक्षा की चुनौतियां भी जटिल होती जा रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश को डिजिटल रूप से सुरक्षित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण मंथन हुआ।