समाचार · मध्य प्रदेश
मंदसौर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:किसान की मौत, बेटी और भतीजी समेत 4 लोग घायल
मंदसौर में सेतखेड़ी फाटक के पास बुधवार रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में छाजूखेड़ा निवासी 55 वर्षीय किसान शिवपाल सिंह की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। इनमें शिवपाल का 4 साल का पोता खुशपाल भी शामिल है, जिसे मामूली चोट आई है। बेटी, भतीजी और पोते के साथ लौट रहे थे शिवपाल शिवपाल सिंह अपनी बेटी दौलत कुंवर (22), भतीजी गीता कुंवर (22) और पोते खुशपाल (4) के साथ सोनगरी से लौट रहे थे। सेतखेड़ी फाटक के पास उनकी बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। शिवपाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक के दोनों घायल उदयपुर भेजे हादसे में दौलत कुंवर के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें रतलाम रेफर किया गया है। गीता कुंवर के सिर और गर्दन पर चोटें आई हैं। दूसरी बाइक पर सवार फतेहगढ़ निवासी रवि सूर्यवंशी (28) और सेतखेड़ी निवासी अनिल भी घायल हुए हैं। गंभीर हालत में दोनों को उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही नई आबादी थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शिवपाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के मुताबिक, हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।