Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में सफीदों धाम से लौट रहे युवक की मौत:एनएच 152 डी पर सड़क हादसा, कार ने मारी टक्कर

INT News22 October 2026 at 12:42 pm

कैथल के गांव करोड़ा में नेशनल हाइवे 152 डी पर एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह गाड़ी में गोरी धाम बाबा सबल पर पूजा करने के लिए सफीदों गया था। जब वापस लौट रहे थे तो हादसा हो गया। इस संबंध में मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंचकूला से सफीदों गए गांव जासपुर जिला पंचकूला निवासी परमजीत सिंह ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह बिजली का काम करता है। वे तीन भाई हैं। उसका छोटा मेरा भाई बिंटू है और वह कृषि विभाग में फोर्थ क्लास कच्चा कर्मचारी है। 20 अक्टूबर को वे अपने गांव से गोरी धाम बाबा सबल पर पूजा करने के लिए सफीदों के लिए गए थे। हम वहां पर पूजा करने के बाद अगले दिन शाम को वापस अपने गांव की तरफ चल पड़े थे। करोड़ा के पास कार ने टक्कर मारी जब वे कैथल में एनएच 152D पर गांव करोड़ा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक कार ड्राइवर ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई। इस हादसे में उसके भाई बिंटू राम को ज्यादा चोटें लगी। वे तुरंत बिंटू को कैथल के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वे उसके भाई को हायर सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।