Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में बाजे-गाजे के साथ माता रानी को दी विदाई:छोटा तालाब और कुलबेहरा नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

INT News22 October 2026 at 12:56 pm

छिंदवाड़ा में शारदेय नवरात्रि के समापन के साथ ही दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार से शुरू हुआ विसर्जन गुरुवार देर रात तक जारी रहा। शहर के छोटा तालाब, कुलबेहरा नदी सहित अन्य विसर्जन स्थलों पर मंदिरों और सार्वजनिक दुर्गा पंडालों की सैकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ढोल-डीजे की धुन पर माता को दी विदाई मातारानी को विदाई देने के लिए श्रद्धालु बाजे-गाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। महिलाओं में भी विसर्जन को लेकर खासा उत्साह रहा। महिलाएं ढोल और डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए माता रानी को विदाई देने पहुंचीं। पूरे आयोजन के दौरान विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। शहर के सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। गोताखोरों के साथ नगर निगम और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। देर रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।