Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एमपी में एक राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव:मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है सीट, 26 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

INT News22 October 2026 at 12:49 pm

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से मध्यप्रदेश में खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (22 अक्टूबर 2026 को) चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। मुरुगन का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था। 16 नवंबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय की गई है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 5 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम