Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा में ईंटों से भरी ट्रॉली में घुसा बाइक सवार:मोबाइल से बात करते समय ड्राइव कर रहा था; तीन दिन पहले खरीदी थी गाड़ी

INT News22 October 2026 at 12:53 pm

हरदा में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। सिविल लाइन थाने के सुल्तान बस स्टैंड के पास एक बाइक ईंट से भरी ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान डगावा भट्ट गांव के अजय पिता दयाल घाटे के रूप में हुई। वह बिजली कंपनी के खामा पड़मा सब स्टेशन में काम करता है और अपने गांव से हरदा आ रहा था। राहगीरों के मुताबिक, अजय मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। उसकी बाइक, जिसे उसने दुर्गा नवमी के दिन ही खरीदा था, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अजय के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है।