Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल में ₹1.17 लाख गैंबलिंग मनी जब्त:पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी पकड़ा, घर में बैठकर कर रहा सट्टा खाईवाली

INT News29 October 2026 at 03:54 pm

करनाल में पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 17 हजार रुपए और सट्टे से संबंधित सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ हरियाणा जुआ रोकथाम अधिनियम, 2025 के तहत केस दर्ज किया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। मकान में छापेमारी कर पकड़ा पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक करन गोयल के मार्गदर्शन में जिले में जुआ और सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर करनाल के अंतर्गत पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम ने देर रात हांसी रोड की गली नंबर 8 स्थित एक मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरेश कुमार निवासी गली नंबर 8, हांसी रोड, करनाल को कथित तौर पर सट्टा खाईवाली करते हुए पकड़ा। लोअर की जेब से मिले 1.17 लाख रुपए पुलिस चौकी सदर बाजार के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान एक पुरानी कॉपी, सट्टे से संबंधित पर्चा और एक नीला बाल पेन बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी ने जो काली लोअर पहनी हुई थी, उसकी जेब से 1 लाख 17 हजार रुपए मिले। पुलिस ने नकदी और सट्टे से जुड़े सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को थाना शहर करनाल में सुरेश कुमार के खिलाफ हरियाणा जुआ रोकथाम अधिनियम, 2025 के तहत अभियोग दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। सट्टेबाजी से दूर रहने की अपील करनाल पुलिस ने आमजन से जुआ और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, ऐसी गतिविधियों से सामाजिक और आर्थिक नुकसान हो सकता है। आसपास जुआ या सट्टेबाजी होने की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।