समाचार · हरियाणा
जींद में खिड़की उखाड़कर दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर के घर चोरी:गहने-कैश चुराया; बच्चों के साथ स्कूल गई थी पत्नी; काम से बाहर गए थे पति
जींद के न्यू जवाहर नगर में चोरों ने दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और लाखों के गहने, 5 हजार कैश व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय ट्रांसपोर्टर काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। पत्नी बच्चों के साथ स्कूल में ड्यूटी पर गई हुई थी। वापस घर लौटने पर इसका पता चला। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घर लौटी तो बिखरा मिला सामान न्यू जवाहर नगर निवासी जसप्रीत कौर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह शहर के एक निजी स्कूल में टीचर है। बच्चे भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। उसके पति बादल ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। 27 अक्टूबर की सुबह वह घर को लॉक कर बच्चों के साथ स्कूल चली गई। दोपहर करीब सवा 3 बजे घर आई तो पूरा सामान बिखरा मिला। चोर पीछे के दरवाजे के साथ लगी खिड़की की जाली उखड़ी मिली। अलमारी से गायब मिले गहने-कैश उन्होंने बताया कि जांच करने पर अलमारी से सोने का एक मंगलसूत्र, एक लेडिज अंगूठी, कानों की बाली व चांदी के करीब 10 तोले के गहने और 5 हजार कैश गायब मिला। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर अपना चोरी हुआ सामान बरामद करने की गुहार लगाई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जसप्रीत कौर की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।