Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

एक्ट्रेस उर्मिला सनावर जेल में ही रहेंगी, अदालत ने नहीं दी जमानत; अंकिता भंडारी केस में नार्को टेस्ट पर नजरें

INT News29 October 2026 at 03:48 pm

रिजवान, हरिद्वारबहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नार्को टेस्ट के लिए हांमी भर चुकी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर अभी जेल में ही रहेंगी। उन्हें आज जमानत नहीं मिल सकी। अदालत मामले में अब 31 अक्तूबर को सुनवाई करेगी। बता दें कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर उर्मिला को गिरफ्तार किया गया था। उर्मिला पर पांच करोड़ रुपए मांगने और पीड़िता को ब्लैकमेल करने का आरोप है।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से उर्मिला सनावर को गुरुवार को जमानत नहीं मिल सकी। उर्मिला के अधिवक्ता की तरफ से कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी। इससे पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए, कोर्ट ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। ताकि जमानत याचिका पर सुनवाई की जा सके।गुरुवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने जांच आख्या रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय मांगा। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया। इसके साथ ही जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 31 अक्तूबर निर्धारित कर दी गई।31 को होगी सुनवाईअब उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 31 तारीख को होगी। लोक अभियोजक धर्मेंद्र आर्या ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। पुलिस रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद 31 अक्तूबर को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमादेहरादून में उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। सनावर के खिलाफ यह मामला देहरादून निवासी सागर की ओर से बीते दिनों पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सनावर ने सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर ''भ्रामक, अनर्गल, मानहानिकारक एवं अशोभनीय वीडियो प्रसारित किए, जिनका मकसद चरित्र हनन करना और सार्वजनिक शांति भंग करना था।''शिकायत के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया मंचों और डिजिटल चैनलों पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें ''उर्मिला सनावर द्वारा मीडिया के कैमरों और माइक के सामने जानबूझकर बेहद अशोभनीय, अमर्यादित, असत्य और विद्वेषपूर्ण बयानबाजी की जा रही है।''