Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में करवा चौथ पर पति ने तेजाब पिया:पांच दिन से घर से गायब था, गंभीर हालत में बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया

INT News29 October 2026 at 03:44 pm

फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने करवा चौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। व्यक्ति पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। 5 दिन से घर से गायब था अमरजीत नेहरू कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय अमरजीत राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी सुमन (30) एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। परिजनों के मुताबिक, अमरजीत पिछले पांच दिनों से घर से गायब था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर भी परिवार के लोग परेशान थे। घर लौटा तो सबको लगा, अब सब ठीक हो जाएगा परिजनों के अनुसार, अमरजीत वीरवार सुबह घर लौटा था। उसे देखकर परिवार के लोगों को लगा कि अब स्थिति सामान्य हो जाएगी। हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ था। इसी दौरान अमरजीत ने घर में रखा तेजाब पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना का पता चला। वे उसे तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। 12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं परिवार के मुताबिक, अमरजीत की शादी करीब 12 साल पहले अमृतसर निवासी सुमन से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से अमरजीत पांच दिन पहले घर छोड़कर चला गया था। शिकायत मिलने पर जांच करेगी पुलिस डबुआ थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।