Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हरियाणा में एंबुलेंस की कमी बनी परेशानी का सबब:हरियाणा में एबुलेंस की स्वीकृत संख्या 636, व्यापक स्तर पर कमी, काफी कंडम भी

INT News29 October 2026 at 03:51 pm

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं व हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी और एंबुलेंस की कमी के चलते कई जगह मरीजों को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अर्बन एरिया की तुलना में ग्रामीण एरिया में स्वास्थ्य सेवाओं और एंबुलेंस को लेकर ज्यादा दिक्कत आती है। इसी कड़ी में आधिकारिक आंकड़ों में सामने आया है कि हरियाणा में कुल स्वीकृत एंबुलेंस की संख्या में से अलग अलग जिलों में करीब 12 फीसद एंबुलेंस की कमी है। 70 से ज्यादा एंबुलेंस की कमी, करीब 100 खरीदने की प्रक्रिया शुरु नेशनल हेल्थ मिशन के आधाकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वीकृत एंबुलेंस की संख्या 636 जिनमें से 562 फिलहाल उपलब्ध हैं। आंकड़ों के लिहाज से 70 से ज्यादा एंबुलेंस कम हैं जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसी कड़़ी में सामने आया है करीब 100 एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया सरकार द्वारा शुरू की गई है। ठेले पर शव ले जाने के मामले आ चुके सामने इस साल हरियाणा में शव को ठेले पर ले जाने का मामल रिपोर्ट हो चुका है। फरीदाबाद में प्रशासन द्वारा वाहन नहीं उपलब्ध करवाने और कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते एक महिला की मृत्यु के बाद परिजनों को उसका शव को ठेले पर ले जाते हुए देखा गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरियाणा मानवाधिकार ने भी स्वत संज्ञान लेते हुए चिंता जाहिर की थी। ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर एंबुलेंस न मिलने, स्टाफ की कमी और पुरानी हो चुकी एंबुलेंस में तकनीकी खराबी से दिक्कत पेश आती है। ऐसी परिस्थिति में मरीजों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

काफी संख्या में एंबुलेंस कंडम नेशनल हेल्थ मिशन से प्राप्त अनुसार 636 एंबुलेंस में से काफी एंबुलेंस कंडम हैं जिसके चलते ज्यादा दिक्कत पेश आती है। ये भी बता दें कि मार्च 2025 में बेड़े में 80 एंबुलेंस कंडम हालत में थी तो 200 से ज्यादा को तब कंडम कैटेगरी के लिए प्रस्तावित किया गया था।