Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिक्षक पात्रता-परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 दिसंबर से होंगे जारी:20 दिसंबर को एग्जाम, 34,199 शिक्षक होंगे शामिल; 150 अंकों का आएगा पेपर

INT News11 November 2026 at 06:49 pm

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 34,199 शिक्षकों को 15 दिसंबर से एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र मिल सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल 20 दिसंबर को परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए 150 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा और सभी जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक एमपी ऑनलाइन पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने 15 सितंबर को परीक्षा के लिए आवेदन जमा कराने का फैसला किया था। इसके बाद ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को सौंपी गई। मंडल के तय कार्यक्रम के अनुसार, शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर 2026 (रविवार) को होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर निर्धारित केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 150 अंकों का होगा प्रश्नपत्र शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। इसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही होगा। हर प्रश्न एक अंक का रहेगा।