Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पन्ना में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.2 इंच बारिश:अजयगढ़ में सर्वाधिक 7 इंच से ज्यादा वर्षा, बाघिन नदी उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

INT News26 September 2026 at 12:55 pm

पन्ना जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। सड़कों और नदी-नालों में तेज बहाव के कारण लोग घरों में रुकने को मजबूर हैं। बृजपुर की बाघिन नदी फिर उफान पर है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और खतरे की स्थिति बन गई है। कलेक्टर भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय की 26 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 106.3 मिमी (4.2 इंच) बारिश हुई। अजयगढ़ में सबसे ज्यादा 180.2 मिमी पानी बरसा, जबकि पन्ना केंद्र में 143.2 मिमी दर्ज की गई। 1 जून 2026 से अब तक जिले में कुल औसत वर्षा 1234.2 मिमी (48.6 इंच) हुई है, जो सामान्य वर्षा (1176.4 मिमी) से ज्यादा है। यह पिछले साल की तुलना में 47.9 मिमी अधिक है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।