समाचार · बिहार
गयाजी पितृपक्ष मेला 2026 : घर बैठे ऐसे बुक करें पिंडदान पैकेज, जानें ऑनलाइन बुकिंग का आसान तरीका

Pitru Paksha Mela Online Booking Package : पितृपक्ष मेला 2026 का आयोजन गयाजी में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है. इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के लिए गयाजी पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृपक्ष में गया जी में पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है.
ऑनलाइन बुकिंग से आसान होगा पिंडदान
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पिंडदान पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. इसके लिए श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर पिंडदान पैकेज का विकल्प चुनना होगा. ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से अनुष्ठान की तैयारियां पहले से की जा सकती हैं.
ऐसे करें पिंडदान पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग
पिंडदान पैकेज की बुकिंग के लिए सबसे पहले tourism.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे पहले बैनर पर क्लिक करें. इसके बाद पेज को नीचे स्क्रॉल करने पर पिंडदान पैकेज का विकल्प दिखाई देगा.
छह अलग-अलग पैकेज में चुनें अपनी सुविधा
पिंडदान पैकेज के विकल्प पर क्लिक करने के बाद Book Package Now पर जाएं. इसके बाद नया पेज खुलेगा. यहां पिंडदान सेवा का विकल्प चुनें. श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार छह अलग-अलग पैकेज उपलब्ध हैं. इनमें से अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार पैकेज का चयन किया जा सकता है.
जानकारी भरकर पूरी करें बुकिंग
पसंदीदा पैकेज चुनने के बाद Continue to Booking पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गयी आवश्यक जानकारी भरें और बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें. ऑनलाइन बुकिंग से श्रद्धालु गयाजी पहुंचने से पहले ही पिंडदान सेवा के लिए अपनी व्यवस्था कर सकते हैं.
ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके माध्यम से श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार पिंडदान से जुड़ी सेवा प्राप्त कर सकते हैं. पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गयाजी पहुंचने को देखते हुए ऑनलाइन सुविधा को उपयोगी विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराया गया है.
पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर
पितृपक्ष अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का अवसर माना जाता है. इस दौरान श्रद्धालु गयाजी पहुंचकर पितरों का तर्पण और पिंडदान करते हैं. पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गयाजी में धार्मिक अनुष्ठानों के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा.
ALSO READ : पितृपक्ष मेला के लिए श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, पुनपुन और अनुग्रह नारायण घाट पर 17 ट्रेनों का होगा ठहराव