समाचार · झारखंड
बंशीधरनगर में पूर्व CM रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए मांगी दुआ

गढ़वाः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार की रात गढ़वा पहुंचे. बुधवार को जिले में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने योगेश्वर श्रीकृष्ण के पावन धाम बंशीधरनगर में श्री बंशीधर जी और मां राधिका जी की पूजा-अर्चना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पूजा-अर्चना से जुड़ा अपना अनुभव साझा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की.
ये भी पढ़ें: भवनाथपुर में सड़क दुर्घटना, रोजगार सेवक समेत दो प्रखंडकर्मी घायल
बंशीधर जी और मां राधिका की प्रतिमा को बताया दिव्य
रघुवर दास ने अपने पोस्ट में लिखा कि बंशीधरनगर में श्री बंशीधर जी और मां राधिका जी की पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला. उन्होंने शेषनाग के फन पर स्थित कमल पर विराजमान स्वर्ण प्रतिमा को अद्भुत बताया. साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से सभी भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने और झारखंड से आसुरी शक्तियों का विनाश करने की प्रार्थना की. उन्होंने अपने संदेश का समापन 'जय श्री राधे-कृष्ण' के उद्घोष के साथ किया.
योगेश्वर श्रीकृष्ण के पावन धाम बंशीधरनगर में आज श्री बंशीधर जी एवं माँ राधिका जी की पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। शेषनाग के फन पर स्थित कमल पर विराजमान स्वर्ण की यह दिव्य प्रतिमा अद्भुत है। 🪈🦚 मुरली मनोहर सभी भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि लाएँ और झारखण्ड से आसुरी शक्तियों का विनाश करें। ॥ जय श्री राधे-कृष्ण ॥ 🌼
— Raghubar Das (@dasraghubar) October 28, 2026
">
रेलवे स्टेशन पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में स्वागत
रघुवर दास के गढ़वा पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विचारों से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता संगठन के हित में सदैव तत्पर रहेंगे. स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.
ये भी पढ़ें: टेंपो-पिकअप की टक्कर में दो छात्राओं समेत छह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
भाजपा के कार्यक्रम में होंगे शामिल
बुधवार को गढ़वा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में रघुवर दास की भागीदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखी गयी. बंशीधरनगर में पूजा-अर्चना के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी है.