Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

महम में जन्मदिन पर नाबालिग लड़के की हत्या:दोस्त के साथ गया, युवकों ने घेरकर मारा चाकू, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

INT News17 September 2026 at 12:41 pm

रोहतक जिले के महम में मंगलवार दोपहर 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक अरमान के पिता पवन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निंदाना खास गांव निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटियां और दो लड़के हैं। छोटा बेटा अरमान 17 साल का था और 11वीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को उसका 17वां जन्मदिन था। वह अपने दोस्त सागर के साथ महम शहर आया था। चौबीसी चौबारे के पास युवकों ने मारा चाकू करीब दो बजे दोपहर पवन को सूचना मिली कि महम में चौबीसी चबूतरे के पास अनजान लड़कों ने उसके बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया है। अरमान को इलाज के लिए महम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पवन परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। पवन ने शिकायत में कहा कि अनजान लड़कों ने उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या की है। उसने उन लड़कों की तलाश कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। बुधवार शाम को युवक का गांव में अंतिम संस्कार हुआ। महम सीआईए ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।