Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भंवरसेन पहाड़ में खाई में गिरी बोलेरो, चालक कूदकर फरार:खाई में जाकर पेड़ों में अटकी; वाहन मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

INT News17 September 2026 at 01:54 pm

सीधी के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के शिकारगंज गांव में भंवरसेन पहाड़ पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के दौरान चालक चलती गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया। बोलेरो खाई में नीचे जाकर पत्थरों और पेड़ों के बीच अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वाहन को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है। अनियंत्रित होते ही चलती गाड़ी से कूदा चालक घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर संतोष यादव ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहे थे, तभी बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक ने अपनी तरफ का गेट खोला और चलती गाड़ी से कूद गया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। बोलेरो तेज गति से खाई में चली गई और नीचे पत्थरों व पेड़ों के बीच फंस गई। खाई में काफी नीचे जाकर अटकी गाड़ी हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन खाई में काफी नीचे पेड़ों के बीच फंसा होने के कारण उसे निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है। चालक के समय रहते कूद जाने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वाहन मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही पुलिस घटना के बाद अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बोलेरो किसकी है और चालक कहां का रहने वाला है। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही खड्डी चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और वाहन के मालिक व चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। बोलेरो अनियंत्रित होने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।