entertainment
सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे, Rise and Fall 2 Confirmed Contestants की लिस्ट आउट

Rise and Fall 2 Confirmed Contestants: पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर रहा है, जहां इस बार शो की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग संभालते नजर आएंगे. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर कुल 15 में से शुरुआती 4 सबसे बड़े चेहरों की झलक दिखा दी है, जिसमें बॉलीवुड, टीवी और राजनीति से जुड़े दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर तय मानी जा रही है.
पिछले सीजन में जब भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह पहुंचे थे, तब टीआरपी में ऐसा जबर्दस्त उछाल आया था कि शो के व्यूज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए टीआरपी को एकदम बूम पर पहुंचा दिया था और इसी भारी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इस बार भी सीजन 2 में बड़े दांव के साथ कई धाकड़ चेहरों को मैदान में उतारा है.
कौन हैं वो 4 कंटेस्टेंट्स जो शो में आ रहे हैं?
प्रोमो में जिन पहले चार नाम कंफर्म हुए हैं:
स्वरा भास्कर: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस, जो हर मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं.
प्रियंका चाहर चौधरी: बिग बॉस 16 की मशहूर कंटेस्टेंट, जिन्हें रियलिटी शो का तगड़ा अनुभव है.
करण पटेल: 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्टर करण पटेल इससे पहले 'द 50' जैसे बड़े रियलिटी गेम शो में भी नजर आ चुके हैं और अब वह 'राइज एंड फॉल 2' के इस पावर गेम में अपना दम दिखाने आ रहे हैं.
शहजाद पूनावाला: नेशनल टीवी पर दिखने वाले जाने-माने पॉलिटिकल कमेंटेटर, जो अब सत्ता के इस नए खेल में उतर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall शो को अचानक छोड़ने पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिर बाहर मिलेंगे तो हाथ तो मिलाएंगे
क्या है ‘राइज एंड फॉल’ का गेम?
‘राइज एंड फॉल' का पूरा गेम पावर और पोजिशन के आसपास घूमता है. यहां कंटेस्टेंट्स को दो तरह की भूमिका मिलती है- रूलर और वर्कर.
रूलर के पास ज्यादा पावर होती है, जबकि वर्कर्स को अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कंटेस्टेंट्स के फैसले, उनकी स्ट्रैटेजी और गेम में लिए गए कदम उनकी पोजिशन बदल सकते हैं. यानी आज कोई रूलर है, तो कल उसे वर्कर भी बनना पड़ सकता है.
पिछले सीजन में अर्जुन बिजलानी ने जीता था शो
‘राइज एंड फॉल' के पहले सीजन की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ने जीती थी. उन्होंने बतौर वर्कर गेम शुरू किया था और धीरे-धीरे रूलर की पोजिशन तक पहुंचे. फिनाले में आरुष भोला फर्स्ट रनर-अप और अरबाज पटेल सेकेंड रनर-अप रहे थे. अर्जुन को विनर बनने के साथ 28.10 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली थी.
कब शुरू होगा ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’?
‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को Banijay Asia ने प्रोड्यूस किया है. शो 26 सितंबर 2026 से MX Player पर स्ट्रीम होगा.