Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अशोकनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, पत्नी-बच्चा घायल समेत 7 घायल; शाहबाज खान भोपाल रेफर

INT News17 September 2026 at 01:54 pm

अशोकनगर जिले के पिपरई-बांसखेड़ी मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छीपोन निवासी 22 वर्षीय करतार अहिरवार की मौत हो गई। वह पत्नी अंजली और एक साल के बेटे के साथ बांसखेड़ी स्थित ससुराल जा रहा था। हादसे में पत्नी और बेटे को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर के बाद दूसरी बाइक से भी भिड़े तीन लोग जानकारी के अनुसार करतार की बाइक की टक्कर मुंगावली की ओर से आ रही शाहबाज खान की बाइक से हुई। हादसे में शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है। उसकी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। टक्कर के बाद शाहबाज की बाइक पिपरई से मुंगावली की ओर जा रहे तीन अन्य लोगों से भी टकरा गई। हादसे में वे तीनों भी घायल हुए हैं। उन्हें फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों का मुंगावली अस्पताल में इलाज हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगावली अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल शाहबाज को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। इधर, करतार के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।