Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

जीआरपी थाने के कांस्टेबल पर FIR:रेप पीड़िता बोली- एसपी ऑफिस में पानी में जहर दिया; सरेराह कपड़े भी खींचे

INT News17 September 2026 at 01:54 pm

इंदौर में जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक रितेश शर्मा के खिलाफ रेप पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने समझौते की बात करने के बहाने उसे एसपी ऑफिस परिसर में बुलाया और पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। 28 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बुधवार को आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शादी का झांसा देकर रेप मामले में आरोपी है आरक्षक गुना निवासी 28 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरक्षक रितेश शर्मा निवासी भूरी टेकरी जीआरपी क्वार्टर के खिलाफ उसने पूर्व में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला गुना थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में रितेश ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। जमानत के बाद से ही आरोपी लगातार वॉट्सऐप के जरिए पीड़िता से संपर्क करने और समझौते का दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। सरवटे बस स्टैंड पर की थी अभद्रता पीड़िता के अनुसार, 2 अगस्त को जब वह सरवटे बस स्टैंड के पास चाय पी रही थी, तब रितेश वहां पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके साथ बदसलूकी करते हुए कपड़े खींचे और धमकी दी कि वह पुलिस में है, इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद आरोपी ने उस पर हनीट्रैप से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए। एसपी ऑफिस में दिया जहरीला पानी, 15 दिन चला इलाज इसके बाद पीड़िता के मुताबिक, रितेश ने बातचीत के बहाने उसे इंदौर स्थित जीआरपी एसपी ऑफिस परिसर में बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि वहां टेबल पर बैठाकर रितेश ने उसे पीने के लिए पानी दिया, जिसमें जहर मिला हुआ था। पानी देने के बाद आरोपी मीटिंग का बहाना बनाकर चला गया। पीड़िता के मुताबिक, कुछ ही देर में उसे घबराहट होने लगी और वह एसपी ऑफिस परिसर में ही गिर गई। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका करीब 15 दिनों तक इलाज चला। जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर इलाज के बाद पीड़िता ने डॉक्टरों और पुलिस के सामने रितेश पर जहर देने का आरोप लगाया। मामले की जांच के बाद छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बुधवार को रितेश शर्मा के खिलाफ धमकाने और जान से मारने की नीयत से जहर देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।