Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कुरुक्षेत्र में डंपर ने महिला को कुचला, मौत:ड्राइवर मौके से फरार; गुस्साए ग्रामीणों ने रोड किया जाम, पुलिस ने खुलवाया

INT News17 September 2026 at 01:56 pm

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में लाडवा रोड पर डीग गांव के चौक के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां डंपर के नीचे कुचले जाने से 25 साल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान गांव यारी की रितू के रूप में हुई है। रितू सुबह करीब 11 बजे किसी काम से डीग बस स्टैंड के पास आई थी। इसी दौरान वह डंपर की चपेट में आ गई। डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार घटना के बाद ग्रामीण मौके पर इकट्‌ठा हो गए और उनमें रोष फैल गया। उन्होंने लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने तुरंत हालात संभाल लिए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद ट्रैफिक सुचारू हुआ। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया जांच शुरू कर दी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के परिवार को सूचना देकर मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।