Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'ईथा' के ट्रेलर से गायब अक्षरा सिंह, फिल्म का खूब किया प्रचार, लेकिन अब...

INT News30 October 2026 at 05:37 pm

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ईथा' (Eetha) को लेकर चर्चा में थीं. फिल्म में काम करने को लेकर उन्होंने कई बार अपनी खुशी जाहिर की थी. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर उनकी बातें सामने आई थीं. इतना ही नहीं, NDTV जैसे चैनल को दिए इंटरव्यू में भी अक्षरा ने इस फिल्म को अपने लिए किसी सपने के सच होने जैसा बताया था.

View on Instagram

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने 'ईथा' में काम करने का मौका मिलने पर अपनी खुशी छिपाई नहीं थी. उन्होंने बताया था कि जब पहली बार फिल्म के लिए फोन आया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ. फिल्म का नाम सुनते ही उनके रोंगटे खड़े हो गए थे. उन्होंने डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर की तारीफ करते हुए कहा था कि वह लंबे समय से उनके काम की प्रशंसक रही हैं. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तो दर्शकों के मन में एक सवाल उठने लगा है. करीब 3 मिनट 3 सेकेंड के ट्रेलर में अक्षरा सिंह की एक झलक तक नजर नहीं आई.

View on Instagram

खूब हुई थी फिल्म की चर्चा, फिर ट्रेलर में कहां गईं अक्षरा?

ऐसे में अक्षरा ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने को लेकर भी उत्साह दिखाया था. उन्होंने श्रद्धा को शानदार एक्ट्रेस और अच्छा इंसान बताया था. साथ ही मैडॉक फिल्म्स और प्रोड्यूसर करिश्मा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि उन पर भरोसा जताना उनके लिए सम्मान की बात है.

बिहार-झारखंड के दर्शकों को थी खास उम्मीद

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं. ऐसे में बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के दर्शकों को उम्मीद थी कि हिंदी फिल्म 'ईथा' में उन्हें एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिलेगा. अक्षरा ने जिस तरह फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी, उससे उनके चाहने वालों की उम्मीदें और बढ़ गई थीं.

लेकिन ट्रेलर देखने के बाद फैंस को निराशा हाथ लगी. तीन मिनट से ज्यादा के ट्रेलर में अक्षरा की झलक तक नहीं दिखाई गई. अब सोशल मीडिया पर यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब फिल्म में अक्षरा सिंह हैं तो उन्हें ट्रेलर में जगह क्यों नहीं मिली?

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना से शादी का दर्जा चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका