Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गांधी सागर में हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक:17 नवंबर प्रस्तावित; सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर हो सकते हैं फैसले

INT News30 October 2026 at 05:57 pm

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक एक बार फिर मंत्रालय से बाहर करने की तैयारी है। इस बार कैबिनेट बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर में हो सकती है। सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े संभावित बड़े फैसलों को लेकर यह बैठक नवंबर के मध्य में हो सकती है। मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार कैबिनेट बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर डैम के पास प्रस्तावित है। इसके लिए 17 नवंबर की तारीख संभावित बताई जा रही है। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक आयोजित करने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट पर हो सकती है चर्चा गांधी सागर बांध में प्रस्तावित 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट को लेकर इस कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। यहां दुनिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के रूप में परियोजना विकसित करने की तैयारी है। इसके अलावा अन्य सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी कैबिनेट में फैसले लिए जा सकते हैं।