समाचार · मध्य प्रदेश
सागर के नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार ने संभाला कार्यभार:हनुमान मंदिर पहुंचकर किए दर्शन, बोले- प्रशासनिक व्यवस्था जवाबदेही के साथ काम करेगी
सागर के नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रहे प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात और प्रशासनिक कामकाज की जानकारी लेने के बाद कलेक्टर पहलबान बब्बा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए और जिले की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन पर रहेगा जोर नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और आम जनता की पहुंच में रखना रहेगी। प्रतिभा पाल का भोपाल तबादला इससे पहले प्रतिभा पाल सागर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थीं। उनका तबादला कर मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक (एमडी) बनाया गया है।