समाचार · हरियाणा
महेंद्रगढ़ के 2 गांवों में आग से हजारों का नुकसान:100 क्विंटल कड़बी, पांच ट्रॉली ईंधन जला; बिजली का मीटर और वायर भी जले
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के बेरावास और पाली गांव में आग लग गई। आग से बेरावास में करीब 100 क्विंटल कड़बी (बाजरे का पशुचारा) और पाली में पांच ट्रॉली ईंधन जल गया। बिजली का मीटर और वायर भी जल गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पहली घटना बेरावास में बीती रात करीब 12:40 बजे हुई। कड़बी में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। कड़बी के मालिक भूपेश ने बताया कि करीब 100 क्विंटल कड़बी जली है। पांच ट्रॉली इंधन जला दूसरी घटना पाली में सुबह करीब 3:59 बजे हुई। यहां ईंधन में आग लगने से करीब पांच ट्रॉली ईंधन जल गया। आग से बिजली का मीटर और वायर भी जल गए। दयाराम, कृष्ण, कोमल, अशोक पुत्र दयाराम, अशोक पुत्र राजकुमार और सत्यपाल को नुकसान हुआ। उप दमकल अधिकारी, महेंद्रगढ़ की रिपोर्ट में दोनों घटनाओं का जिक्र है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को आसपास रखे सामान तक फैलने से पहले बुझा दिया।