Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत:दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; बुआ के घर लौट रहा था

INT News10 November 2026 at 03:50 pm

सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बुआ के घर से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक टैक्सी चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक कुंडली स्थित एक कंपनी में इंजीनियर था और परिवार का सहारा था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। बुआ के घर से लौटते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेंद्र गांव भूर्री का रहने वाला था। वह अपनी बुआ के घर गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गन्नौर क्षेत्र में एक टैक्सी चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे राहगीर हादसे के बाद टैक्सी चालक घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने सुरेंद्र को संभाला और उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडली की कंपनी में इंजीनियर था सुरेंद्र बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कुंडली स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। वह परिवार का सहारा था। उसकी अचानक मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुरेंद्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मौके से फरार टैक्सी चालक की जानकारी जुटा रही है।