समाचार · पंजाब
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया
INT News14 November 2026 at 05:52 am
| जालंधर इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग (किंडरगार्टन) के पांचों कैंपस—ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड और कपूरथला रोड—में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को समर्पित रहा। आयोजन की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई और चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।