Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

संगरूर में राहुल गांधी 4 नवंबर को करेंगे इंसाफ रैली:तृप्त बाजवा बोले-मान सरकार की नींव हिला देगी रैली; कहा-वोट चोरी कर रही BJP

INT News1 November 2026 at 03:38 pm

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने बठिंडा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने दावा किया कि यह रैली पंजाब की भगवंत मान सरकार की नींव हिला देगी। बाजवा ने कहा कि रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों और खासकर कारोबारी वर्ग में भी काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर जनता में नाराजगी है और रैली में लोग अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इससे पहले दो जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजन गर्ग और प्रीतम सिंह कोटभाई ने की। बैठक में रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। अमित शाह से पूछा- अचानक पंजाब को नशामुक्त बनाने की चिंता क्यों?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाजवा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि अमित शाह अचानक पंजाब को नशामुक्त बनाने की बात क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पड़ोसी देशों से होने वाली नशा तस्करी की जानकारी क्यों नहीं मिलती, जबकि बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर तक है। गुजरात की बंदरगाहों से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप आ रही बाजवा ने गुजरात की बंदरगाहों के जरिए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप आने का भी जिक्र किया। उन्होंने अमित शाह से कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति करने से पहले उन्हें अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारियां पूरी करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में चिट्टे की समस्या अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। अब भाजपा पंजाब में नशे के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। केंद्र पर संविधान और वोट चोरी का आरोप

बाजवा ने केंद्र सरकार पर संविधान का मजाक उड़ाने और वोटों की चोरी के जरिए देश के नागरिकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।