समाचार · मध्य प्रदेश
अशोकनगर में दो घरों से गांजे के 38 पौधे जब्त:54 किलो गांजा मिला, 2 युवक गिरफ्तार; घर के आंगन और खेरे में उगा रखे थे पौधे
अशोकनगर जिले के कनावटा गांव में चंदेरी पुलिस ने दो घरों से गांजे के 38 पौधे जब्त किए। पुलिस ने वीकेश यादव (20) और सचिन उर्फ बबलू यादव (25) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जब्त पौधों का वजन 54 किलो 860 ग्राम और अनुमानित कीमत 24 हजार रुपए है। वीकेश यादव ने घर के आंगन में दूसरे पौधों के बीच गांजे के 13 छोटे-बड़े पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने इन्हें उखाड़कर तौला। इनका वजन 18 किलो 800 ग्राम और अनुमानित कीमत 8 हजार रुपए बताई गई है। खेरे में मिले 25 पौधे सचिन उर्फ बबलू यादव के घर के पीछे स्थित खेरे में गांजे के 25 छोटे-बड़े पौधे मिले। इनका वजन 36 किलो 60 ग्राम था। इनकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपए बताई गई है। जिले में पहले भी कार्रवाई 31 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने कटरा मोहल्ले से अंसार खान को 15 ग्राम स्मैक, 12 मोबाइल और 3 लाख 30 हजार रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया था। देहात पुलिस ने ग्राम हैदर में देवी सिंह यादव के घर के आंगन से गांजे के 28 पौधे जब्त किए थे। इनका वजन 9 किलो 50 ग्राम था। एसपी ने कार्रवाई जारी रखने की बात कही एसपी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।