Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में NRI महिला की हत्या:खून से लथपथ मिला शव, चाकू से किया गया वार, दो दिन पहले आया पति फरार

INT News1 November 2026 at 04:53 pm

लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। वह करीब चार दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी। महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान मिले हैं। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए दीप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति रविंदर सिंह पर हत्या करने का शक जताया जा रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।